कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में के दौरान मारपीट के माले में PCC अध्यक्ष दीपक बैज बोले ने कहा कि यह राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था का नमूना उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय, एसपी और कलेक्टर सहित सभी अधिकारी मौजूद थे लेकिन सबके सामने उपद्रवी एक-दूसरे को पीटते रहे। यह साबित करता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है और अपराधियों में सरकार व पुलिस का कोई खौफ नहीं है। आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन से बेदखल कर सरकार-बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन के सरकारी रिकॉर्ड को गायब किया जा रहा है ताकि उनके दावों को खारिज किया जा सके।
बैज ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने ‘कागज मिटाओ, अधिकार चुराओ’ के टैग के साथ आदिवासियों के पट्टे गायब करने का आंकड़ा जारी किया है। 2788 आदिवासी परिवारों के अधिकार छीन लिया गया दीपक बैज ने कहा कि आरटीआई से मिले दस्तावेजों में प्रमाणित है कि बस्तर जिले में विगत 1 साल के भीतर ही दुर्भावना पूर्वक 2788 वनाधिकार कम हो गए। जनवरी 2024 तक व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टों की संख्या 37958 थी। मई 2025 तक घटकर 35180 रह गई। केवल बस्तर जिले में ही एक साल के भीतर 2788 आदिवासी परिवारों के अधिकार छीन लिए गए। इसी तरह राजनांदगांव जिले में सामुदायिक वन अधिकार पट्टे की कुल संख्या पिछले साल की तुलना में आधी रह गई है। बीजापुर जिले में भी हर महीने लगातार कटौती दिखाई दे रही है। 20 महीने की सरकार के दौरान एक भी नया वन अधिकार पट्टा यह सरकार जारी नहीं कर पाई है, उल्टे जो कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश के आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पट्टा जारी किए गए थे उन्हें भी दुर्भावना पूर्वक गायब किया जा रहा है। विदेश यात्रा का प्रदेश को क्या फायदा, बताये? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर 10 दिनों के लिए जा रहे, वे जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। कुछ दिन पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी एक हफ्ते के अमेरिका प्रवास पर गये थे उनके वहां जाने का प्रदेश को क्या फायदा हुआ।आज तक उन्होंने प्रदेश की जनता को नहीं बताया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी विदेश होकर आये है। अब मुख्यमंत्री जा रहे उम्मीद है कि उनके विदेश यात्रा का प्रदेश को कुछ फायदा मिलेगा क्योंकि इन विदेश यात्राओं पर प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों रूपए खर्च होता है।


