सरकार का एक साल पूरा होने पर केकड़ी में कार्यक्रम:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिला विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ,जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

उपमुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर परिषद प्रांगण में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिला विकास पुस्तिका का विमोचन एवं राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने जिला विकास प्रदर्शनी में विभाग वार लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया। दिव्यांगजन को उपकरण व पांच प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट वितरित किए गए। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के अंतर्गत नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।युवा सम्मेलन और रोजगार उत्सव का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। रोजगार उत्सव के अंतर्गत जिले में 252 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।इसके बाद उपमुख्यमंत्री द्वारा जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। उपमुख्यमंत्री मंत्री दिया कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 2024-25 के बजट में केकड़ी जिले के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा आने वाले वर्षों में केकड़ी जिला विकास की नई कहानी लिखेगा।राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नसीराबाद से देवली तक 4 लेन सड़क निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। केकड़ी-सरवाड़-देवली सड़क का उन्नयन कार्य किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 118.66 किमी सड़क निर्माण और 41 गांवों को डामर सड़क से जोड़ा गया है। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1332 आवास पूरे किए गए हैं और 326 घुमंतु परिवारों को आवासीय पट्टे दिए गए हैं। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 1956826 मानव दिवस सृजित किए गए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में केकड़ी में नवीन छात्रावास और आयुष चिकित्सालय का निर्माण किया गया है। 111 बेटियों को स्कूटी और 2751 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई हैं।मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का शुभारंभ 15 दिसंबर से किया जाएगा। जिसमें 37 प्रकार की निशुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान विधायक शत्रुघ्न गौतम, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, जिला कलक्टर श्वेता चौहान और विशिष्ट शासन सचिव नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *