हरिनधुकड़ी में उत्साह से मां मनसा की पूजा की गई

धालभूमगढ़ | रविवार को मां मनसा पूजा के शुभ अवसर पर धालभूमगढ़ प्रखंड के हरिनधुकड़ी गांव में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नदी से कलश लाई गई। श्रद्धालु रात भर पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा जात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद बकरा एवं बत्तख की बली दी जाएगी। फिर शाम को कलश का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मां मनसा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। जुनबनी पंचायत के उपमुखिया सुजन कुमार मान्ना ने बताया कि मां मनसा में क्षेत्र के लोगों की विशेष आस्था है। प्रत्येक वर्ष लोग भक्तिभाव से मां मनसा की पूजा अर्चना करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *