संगरूर में 20 अगस्त को छुट्टी का ऐलान:​​​​​​​संत हरचंद लोंगोवाल की बरसी के चलते लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

पंजाब सरकार ने राज्य में एक और स्थानीय छुट्टी घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 20 अगस्त को शहीद संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर जिला संगरूर में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से जारी साल 2025 के छुट्टियों के कैलेंडर में 20 अगस्त को छुट्टी शामिल नहीं थी। हालांकि, अब राज्य सरकार ने स्थानीय छुट्टी की घोषणा करते हुए इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद संगरूर जिले के सरकारी कर्मचारी और विद्यार्थी 20 अगस्त को अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। प्रशासन द्वारा जारी किया गया पत्र, जिसमें छुट्टी का ऐलान किया गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *