BCM स्कूल की प्रिंसिपल कौशल का वॉट्सऐप हैक:जालसाज ने की रिश्तेदारों और परिचितों से 45 हजार की मांग,धोखाधड़ी के भेजे संदेश

पंजाब के लुधियाना में आज साइबर जालसाज़ ने BCM शास्त्री नगर स्कूल की प्रिंसिपल अनुजा कौशल के वॉट्सऐप अकाउंट को निशाना बनाया और उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया, जिसके बाद उनके संपर्कों को पैसे की मांग करते हुए धोखाधड़ी वाले संदेश भेजे गए। जालसाज ने उनके दोस्तों, रिश्तेदारों, स्कूल स्टाफ, मीडियाकर्मियों और अन्य परिचितों से 45,000 रुपये की मांग की। यूपीआई ठीक नहीं चलने का ठग ने बनाया बहाना मैसेज में लिखा था, “हाय, कुछ मदद चाहिए। क्या अभी खाते में 45,000 रुपए होंगे? मैं 2 घंटे में वापस कर दूंगी। दरअसल मेरा यूपीआई ठीक से काम नहीं कर रहा है। यह बहुत जरूरी है। संदिग्ध मैसेज मिलने के बाद, कई लोगों ने उन्हें सीधे फोन करके इसकी पुष्टि की और उन्हें इस बारे में बताया।
प्रिंसिपल कौशल ने कहा कि उन्हें यह जानकर सदमा लगा कि उनका वॉट्सऐप हैक हो गया है और उन्हें कई लोगों के फोन आए जिन्हें यह संदेश मिला था। उन्हें खुद नहीं पता चला कि कैसे उनका मोबाइल हैक हो गया। उन्हें किसी तरह की कोई फ्राड काल या मैसेज भी नहीं आया। उन्होंने कहा, “मैं सभी से अनुरोध करती हूँ कि ऐसे संदेशों का जवाब न दें। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी है और आईटी सेल मामले की जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *