झारखंड के गिरिडीह जिले में तिसरी खिजुरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा तिसरी हटिया गेट के पास हुआ। घटना में सांख गांव के मन्नू यादव, उनकी पत्नी विनीता यादव और साली ललिता यादव घायल हुए। तीनों बैंक जा रहे थे। दूसरी बाइक पर खिजुरी स्कूल से घर लौट रहे कारू बरनवाल के पुत्र नीरज कुमार सवार थे। तिसरी हटिया मोड़ के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ज्ञानेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।


