पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पर उठाए सवाल:जिस सब डिवीजन अस्पताल का शुभारंभ किया, वह तो तीन साल पहले उन्होंने बनाया

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चमकौर साहिब में सोमवार को जिस सब-डिवीजन अस्पताल का शुभारंभ किया, उस पर अब सियासत गरमा गई है। पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि 2021 में उन्होंने इस कम्युनिटी अस्पताल को सब-डिविजनल अस्पताल का दर्जा दे दिया था। उस समय सारी मंजूरी भी मिल गई थी। दिसंबर 2022 तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री बिना कारण सिर्फ फोटो खिंचवाकर, वीडियो बनवाकर और शोर मचाकर चले गए। उन्होंने कहा कि इन्होंने तो चमकौर साहिब का नुकसान ही किया है। चन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 मिनट 24 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने तीन अहम बिंदु रखे। जो इस प्रकार है – 1. दिसंबर 2022 में अस्पताल तैयार हो गया पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि चमकौर साहिब में सीएम भगवंत मान अस्पताल का शुभारंभ कर गए हैं। जो इनकी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया बोल रहे है कि हम साम, दंड और भेद सारा कुछ प्रयोग करे। भेद का मतलब है कि रहस्य रखना। असली सच्चाई को बाहर को छिपान। सच्चाई इस अस्पताल की, यह मेरे पास फाइल है। यह अस्पताल 2021 में जब वह खुद मुख्यमंत्री थे, उस समय इसे कम्युनिटी अस्पताल से सब डिवीजनल अस्पताल बनाया गया था। उस समय सब मंजूर हो गया। यह टेंडर लगाया था। दिसंबर 2022 में यह बनकर तैयार हाे गया था। 2. बिना किसी कारण शोर मचाया बिना किसी कारण सीएम ने अस्पताल का शुभारंभ कर शोर मचा दिया। असलियत यह है कि वह सिर्फ दिखावा करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस अस्पताल को साढ़े तीन साल तक डिले किया गया। यहां 19 डॉक्टर होने चाहिए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ एक डॉक्टर नियुक्त किया। सात डॉक्टर पहले से ही यहां तैनात थे। 3. जितना नुकसान आप ने क चन्नी ने आरोप लगाया कि आप सरकार स्वास्थ्य प्रणाली को खराब कर रही है। उनके पास कोई विजन और टैलेंट नहीं है। वे स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि पिछली सरकार द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स की देखभाल और उन्हें आगे बढ़ाने में भी असफल रहे हैं। जितना नुकसान आम आदमी पार्टी की सरकार ने चमकौर साहिब की धरती का किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। न पुल बनाए गए, न यूनिवर्सिटी खोली गई, दो आईटीआई बंद कर दी गई, कॉलेज बनने की प्रक्रिया रोक दी गई और सड़कों के काम भी रोक दिए गए। आज आप हमारे बनाए हुए अस्पताल का उदघाटन करके चले गए। आपको यह मुबारक हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *