कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पहुंच रहे अमृतसर:बिजली विभाग संभालने के बाद पहला दौरा; बिजली कर्मचारियों के लिए कर सकते हैं घोषणा

राज्यसभा छोड़ पंजाब के मंत्री बने संजीव अरोड़ा आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। बीती शाम ही उन्हें बिजली विभाग दिए जाने के बाद ये उनका पहला दौरा है। उनका ये पहला दौरान बिजली विभाग के पूर्व मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के ही गृह जिले में है। जिसके चलते इसे अहम माना जा रहा है। अनुमान है कि वे बीते दिनों कर्मचारियों की हुई हड़ताल को लेकर कुछ नया फैसला सुना सकते हैं। संजीव अरोड़ा आज दोपहर अमृतसर में सर्किट हाऊस के साथ बने पीडब्ल्यूडी हाऊस में मीडिया से भी मिलने वाले है। गौरतलब है कि उन्हें मंत्री पद दिए जाने के सप्ताह पहले ही बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर थे। चार दिन तक चली हड़ताल के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा को विभाग दिए जाने से चार घंटे पहले ही उन्हें वेतन में 10 फीसदी का इजाफा किया गया था। उद्योग और निवेश विभाग देख रहे मंत्री अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ने के बाद से ही मंत्री अरोड़ा को पहले उद्योग व निवेश विभाग दिया गया था। उन्हें उद्योग विभाग दिए जाने के बाद विरोधी सुर भी उठे। आरोप लगाया गया कि वे खुद इंडस्ट्रलिस्ट हैं और उन्हें ये विभाग दिया गया है। जिसके बाद मंत्री अरोड़ा ने अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *