बोकारो में किसानों का प्रदर्शन:झड़प में थाना प्रभारी समेत कई घायल, स्टील प्लांट के गंदे पानी से खेत बर्बाद होने का आरोप

बोकारो के सियालजोरी में इलेक्ट्रो स्टील वेदांता स्टील प्लांट से निकल रहे गंदे पानी के विरोध में किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। किसानों का कहना है कि प्लांट का गंदा पानी उनके खेतों और गांव की जमीन पर फैल रहा है। इससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतरे। उन्होंने सियालजोरी-तेनुघाट मुख्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस और किसानों के बीच झड़प शुरू हो गई किसान उच्च अधिकारियों से मिलने और स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और किसानों के बीच झड़प शुरू हो गई। पुलिस को लाठी चटकानी पड़ी। इस घटना में सियालजोरी थाना प्रभारी समेत कई किसान घायल हुए हैं। घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बिना अनुमति सड़क जाम करने आए थे लोग: थाना प्रभारी सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार, किसान बिना अनुमति के लाठी-डंडे लेकर सड़क जाम करने आए थे। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ लोग उग्र हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *