चीन की तर्ज पर रॉकेट फोर्स तैयार करेगा पाकिस्तान:पीएम शहबाज का दावा- इससे दुश्मन के हमले का तुरंत जवाब मिलेगा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तान ने चीन की तर्ज पर रॉकेट फोर्स बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर (13 अगस्त की रात) आर्मी रॉकेट फोर्सेस को बनाने का ऐलान किया। शरीफ के मुताबिक नई फोर्स का मकसद आधुनिक युद्ध की जरूरतों के मुताबिक देश की रक्षा क्षमता को बढ़ाना है। इसमें मिसाइल और रॉकेट तकनीक को एक साथ जोड़ा जाएगा ताकि दुश्मन के खतरे का तुरंत जवाब दिया जा सके। भारत को सबक सिखाने का दावा किया शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को कड़ा सबक सिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसे भारत की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। साथ ही उन्होंने सीजफायर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शुक्रिया अदा किया। शरीफ ने दावा किया कि चार दिन चले सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत का घमंड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारी बहादुर सेना ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भाषण में कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाया शरीफ ने कहा कि गाजा की खून से भीगी गलियों और कश्मीर की घाटियों में आज भी आजादी की लड़ाई जारी है। उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान अपने फिलिस्तीनी और कश्मीरी भाइयों के साथ खड़ा रहेगा, जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता। शरीफ ने सभी दलों से राजनीतिक मतभेद, निजी स्वार्थ और खोखले नारों से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट होने की अपील की। चीन, तुर्किये और सऊदी को शुक्रिया कहा इस मौके पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई राष्ट्रीय व विदेशी मेहमान मौजूद थे। शरीफ ने चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, अजरबैजान, UAE और ईरान जैसे देशों को भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि इस लड़ाई में 90,000 लोग मारे गए और 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में महंगाई 34% से घटकर 5% और ब्याज दर 21% से घटकर 11% हो गई है।
पूर्व पीएम इमरान पर बोले- बगावत बर्दाश्त नहीं शरीफ ने कहा कि हर किसी को विरोध, आलोचना और राजनीति का अधिकार है, लेकिन दंगे, तोड़फोड़, गालियां और राज्य के खिलाफ बगावत किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शरीफ का यह बयान रावलपिंडी की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके समर्थकों के लिए था। हाल ही में इमरान समर्थकों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के कार्यकर्ताओं ने इमरान की रिहाई के समर्थन में प्रदर्शन किए थे। —————————— पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. पाकिस्तानी PM बोले- दुश्मन एक बूंद पानी नहीं छीन सकता:ऐसा सबक सिखाएंगे, जिंदगीभर याद रहेगा; 48 घंटे में 3 PAK नेताओं ने भारत को धमकाया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को धमकी दी है। शरीफ ने कहा- अगर हमारा पानी रोकने की कोशिश की तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *