मिहिजाम में लकड़बग्घा रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ा:फॉर्म हाउस में मिले पदचिह्न और मल के निशान, वन विभाग कर रहा तलाश

जामताड़ा स्थित मिहिजाम में लकड़बग्घे की मौजूदगी से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पहले राजबाड़ी के पास कचरा पट्टी में देखा गया लकड़बग्घा अब रिहायशी इलाकों की तरफ आ गया है। बुधवार को मिहिजाम के ऑर्गेनिक फॉर्म हाउस के ग्रीन शेड में लकड़बग्घे के पैरों के निशान और मल मिला है। यह स्थान कचरा पट्टी से दूर है। फॉर्म हाउस के संचालक विजय मंडल ने बताया कि लकड़बग्घे से उनकी फसलों को भी नुकसान हुआ है। वन रक्षी प्रभास कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लकड़बग्घे को पकड़ने का प्रयास कर रही है। टीम फॉर्म हाउस में मिले पदचिह्नों की जांच करेगी। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों में डर है कि लकड़बग्घा अब खुले में दिखाई दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *