पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हमीदगंज शिव कुमार लाल रोड निवासी रोहित कुमार शर्मा (18) ने बड़े भाई से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है। रोहित का अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह अलग कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्यों ने उसे फांसी के फंदे से लटकता देखा। उसे तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां, बेटी और बड़े बेटे के साथ सोई थी मृतक की मां ने अस्पताल पुलिस चौकी में बताया कि विवाद की रात वह अपनी बेटी और बड़े बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहित कुछ दिनों से घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान था। बरसात के कारण उसका काम भी छूट गया था। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रोहित के पिता संतोष शर्मा मजदूरी के लिए कन्याकुमारी गए हुए हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।


