झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर:पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से मिले, श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को जमशेदपुर में पूर्व मंत्री और घाटशिला के दिवंगत विधायक रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के विधायक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इचागढ़ की विधायक सविता महतो ने पूर्व मंत्री के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से रांची लौट गए। इससे पहले सोनारी एयरपोर्ट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। वहां से वे सड़क मार्ग से दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *