गुमला में चोरी और लूट के आरोपी पकड़े गए:5 आरोपी जेल भेजे गए, एक नाबालिग बाल सुधार गृह

गुमला पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी और लूट की घटनाओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेजा है। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने पहली घटना के बारे में बताया कि महादेव नगर करम टोली में सुनीता कुमारी गुप्ता के घर से चोरी हुई थी। इस मामले में उसी मोहल्ले के रूपेश कुमार बाड़ा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। रूपेश से दो लैपटॉप, चांदी का सिक्का, ब्रेसलेट और 5000 रुपए नकद बरामद हुए हैं। दूसरी घटना में टोटो पुलिस ने जितेंद्र राम और मुजाहिद कुरैशी को सरकारी संपत्ति की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। दोनों लघु सिंचाई विभाग की नहर से लोहे की रॉड चोरी कर रहे थे। तीसरी घटना में टोटो पुलिस ने वसुआ निवासी हफीज अंसारी को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। हफीज पहले भी बकरी चोरी और मारपीट के मामलों में दो बार जेल जा चुका है। उसने स्वीकार किया कि वह ट्रैक्टर चालक है। एक दिन ट्रैक्टर खड़ा कर पैदल घर जाते समय उसने एक स्कूटी सवार को धक्का मारकर उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *