दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह कीचड़ से भरी है, वाहन तो दूर इस सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मु​िश्कल

भास्कर न्यूज|बगोदर बगोदर विधानसभा क्षेत्र िस्थत अलपीटो पंचायत की हेठली बोदरा-चौथा कच्ची सड़क की मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन हैं। दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह कीचड़ से भरी है। कोनार नहर प्रमंडल के अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचने के लिए धन रोपनी आंदोलन भी हो चुका है। इसके बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को चौथा पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सड़क पर कीचड़, गड्ढे और उनमें भरा पानी अब डरावना लगने लगा है। बारिश तेज हो जाए तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोग मजबूरी में तीन किलोमीटर घूमकर चौथा स्थित एनएच 522 पहुंचते हैं। यहीं से बगोदर और प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ का सफर करते हैं। रोड खराब होने से बढ़ रही नाराजगी चौथा में सोमवार को साप्ताहिक हाट लगता है। पंचायत भवन, उत्क्रमित उच्च विद्यालय और कई निजी स्कूल भी हैं। रोजाना सैकड़ों लोग इस सड़क से गुजरते हैं। यह सड़क कोनार नहर प्रमंडल बगोदर के तहत आती है। यह नहर की सर्विस रोड है, लेकिन अब बोदरा-चौथा के लोगों के लिए यही मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि यह अब अखबारों की सुर्खियों में है। धान रोपनी आंदोलन के बावजूद न तो विभागीय अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि मरम्मत को लेकर कोई रुचि दिखा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कोनार नहर प्रमंडल के सहायक अभियंता संजय कुमार ने भरोसा दिलाया था कि नहर सुदृढ़ीकरण का ठेका लिए एलसीसी कंपनी से बात कर सड़क पर डस्ट डलवाएंगे। लेकिन उनका यह आश्वासन भी अब तक सिर्फ आश्वासन ही साबित हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *