नेतरहाट प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 तक

गिरिडीह|नेतरहाट विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा का आवेदन 31 अगस्त तक किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे। परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद ने जिले के सभी मिडिल और अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर अधिक से अधिक छात्रों से आवेदन भरवाने को कहा है। डीईओ ने कहा कि आवेदन के लिए नेतरहाट विद्यालय की वेबसाइट www. netarahatvidyalaya. com पर लिंक उपलब्ध है। एडमिट कार्ड 25 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *