फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में भोजन और फल वितरित किए

गिरिडीह|सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन और चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्नेहदीप ओल्डेज होम में भोजन सामग्री और फल का वितरण किया। संस्था की सचिव शिल्पा कुमारी ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से जिले के अलग-अलग इलाकों में गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रही है। इसी कड़ी में स्नेहदीप ओल्डेज होम में रहने वाले बुजुर्गों को भोजन के पैकेट और फल दिए गए। मौके पर संस्था के अमित कुमार, मनौवर आलम, छोटी राऊत, करुणा सिंह, संगीता देवी, नीलम शर्मा, पूनम देवी, रेशमी सिंह, कविता देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *