गिरिडीह|वाराणसी में 21-22 अगस्त को होने वाली लियाफी की 79वीं ऑल इंडिया ईसी मीटिंग में भाग लेने के लिए मंगलवार देर शाम गिरिडीह से जिला इकाई का प्रतिनिधि मंडल रवाना हुआ। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हजारीबाग मंडल उपाध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, जिलाध्यक्ष दुलारचंद यादव, सचिव उमाकांत वाजपेयी, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, जगदीश कुमार और अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं। जिलाध्यक्ष दुलारचंद यादव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, शाखा, मंडल, जोन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, देशभर के एलआईसी अभिकर्ताओं की एकता, अखंडता, संप्रभुता और स्वाभिमान की लड़ाई को धार देने की रणनीति तय की जाएगी।


