नल मरम्मत के लिए कॉल किया, 97 हजार ठगे

रांची| पुंदाग सेल सिटी के रहने वाले हरेंद्र साह से नल मरम्मत का झांसा देकर उनके खाते से 97 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। इस मामले में हरेंद्र साह ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हरेंद्र साह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 16 अगस्त की सुबह वह नल की मरम्मत के लिए गूगल से सर्च कर नंबर निकाले। उक्त नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। बातचीत के बाद कंपलेन रजिस्टर्ड कराने के लिए घर का पता भेजने और दिए गए नंबर पर दो रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया। दो रुपए भेजने के बाद आरोपी ने उन्हें कहा कि आपका पैसा नहीं आया है। इसी बीच उनके दो खातों से कुल 97 हजार रुपए की निकासी हो गई। इसके बाद उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद वह साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *