बाजार गई थी मां, 13 साल की बेटी ने लगा ली फांसी

रांची| सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू टोली स्थित एक घर में बुधवार की शाम 13 साल की बच्ची ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित मां तीज का सामान लेने के लिए बाजार गई थी जबकि पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर में बच्ची के अलावा सिर्फ उसका 6 साल का भाई था। पीड़िता मां बाजार से अपने घर लौटी तो देखा कि बेटी फंदे से झूल रही है। शोर मचाकर आस-पास के लोगों को जानकारी दी। बच्ची को फंदे से उतारकर तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आैर पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *