रांची| सदर थाना क्षेत्र के बुटी मोड़ स्थित हनुमान नगर में किराए पर रहने वाले एक युवक ने मंगलवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुगम राज है आैर वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। सुगम ने अपने कमरे में गमछा के सहारे फांसी लगाया। काफी आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। इसके बाद इलाज के लिए िरम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


