त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था को सुचारु करने पर जोर

झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ लिमिटेड (जेएमएफ) के संस्थागत त्रिस्तरीय सहकारी संरचना के पुनर्गठन के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों पर परिचर्चा-विमर्श और कार्य योजना आदि के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। इस कार्यशाला में झारखंड सरकार में विभागीय सचिव अबूबक्कर सिद्दिक, उप निदेशक डेयरी डॉ. मनोज तिवारी, सहायक निबंधक, सहकारी समितियां सूर्य प्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे। यहां सभी ने झारखंड में संस्थागत त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था को सुचारु ढंग से कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। कार्यशाला में कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई, जो त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होंगे। विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीक ने एनडीडीबी के प्रबंधन में जेएमएफ से जुड़े डेयरी किसानों के लिए किए गए योगदान की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *