महिला पतंजलि योग समिति ने किया भजनों का गुणगान

जालंधर| महिला पतंजलि योग समिति जालंधर की ओर से माई हीरां गेट के योग भवन में मंगलवार को नंद उत्सव मनाया गया। राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति सीमा शंगारी ने बताया कि श्री कृष्ण जी का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात्रि में हुआ था। इस पावन तिथि को प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में संपूर्ण भारत में बहुत ही आस्था के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में भक्तों ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। यहां राज्य कार्यकारिणी सदस्य किरण चड्ढा, सुधा जैन, समिता कपूर, पम्मी वर्मा, सरोज बाला, संगीता चोपड़ा, रेनू कपूर, निकिता, रेखा, पूनम, टीना, आशा, शनाया, अनीता मल्होत्रा, करुणा, अनाया, स्वतंत्र भाटिया, सुनीता भाटिया, नीलम मदान, सरिता मल्होत्रा आदि उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *