लायंस क्लब जालंधर के सदस्यों ने लिया पौधे लगाने का संकल्प

जालंधर | लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिद्धू की अध्यक्षता में एक पेड़, एक जिंदगी का संकल्प लिया। प्रधान सिद्धू ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पूर्व गवर्नर सरदारी लाल कपूर व जेबी सिंह चौधरी ने कहा कि हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। सुरेंद्र कौर, जगन नाथ सैनी, हर्षवर्धन शर्मा व पीआरओ सुरेंद्र सिंह ने पौधे लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। यहां रीजन चेयरमैन अश्विनी सहगल, डॉ. पीजेएस अनेजा, पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी, संजीव मड़िया, जेपीएस सिद्धू, मनीष चोपड़ा, अश्विनी मल्होत्रा, जगन्नाथ सैनी, सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *