जालंधर/कपूरथला | केंद्रीय जेल में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती अमनप्रीत उर्फ विशाल निवासी अजीत नगर जालंधर के कब्जे से एक मोबाइल फोन मिला। जेल से एक अन्य मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद हुआ। सुचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


