जिंदल गोत्र का श्री दादी रानी सती भाद्रपद महोत्सव जींद में 22 से

भास्कर न्यूज | जालंधर दादी रानी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 22 अगस्त से जिंदल गोत्र का श्री दादी रानी सती भाद्रपद वार्षिक महोत्सव दादी रानी मंदिर, लजवाना कलां, तहसील जुलाना जींद (हरियाणा) में होगा। सेवादार जगदीश अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को प्राचीन शिव मंदिर जुलाना से चलकर दादी रानी धाम तक सुबह 8 बजे झंडा यात्रा निकलेगी। दोपहर 12 बजे भोजन, दादी का शृंगार 2 बजे, भंडारा शाम 7 बजे, दादी का कीर्तन 8 बजे होगा। 23 अगस्त को सुबह 5 बजे मंगला आरती, 6 बजे शृंगार आरती, 7 बजे अमावस्या की पूजा, 8 बजे विधिवत हवन, 9 बजे कन्या पूजन और 9:30 बजे भंडारा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *