श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र वस्त्र सम्मान के साथ नांदेड़ रवाना

जालंधर | तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र वस्त्र चंदोआ साहिब और रुमाला साहिब आदि को सम्मान के साथ नगर कीर्तन के रूप में रवाना किया गया। बाबा पपिंद्र सिंह यूके वालों ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन वस्त्र रवाना करने से पहले गुरबाणी कीर्तन के प्रवाह चलाए गए। भोग के बाद पूरे सम्मान के साथ फूलों से सजे हुए रथ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन वस्त्र सुशोभित किए गए। बैंड बाजे के साथ मोहल्ला गोबिंदगढ़ से चलकर विभिन्न गलियों और मंडी रोड से होता हुआ नगर कीर्तन रेलवे स्टेशन पहुंचा। संगत द्वारा सतनाम श्री वाहेगुरु का जाप करते हुए और फूलों की वर्षा करते हुए पवन वस्त्रों को रेलगाड़ी में विराजमान किया गया और जयकारे लगाकर गाड़ी को रवाना किया गया। इस अवसर पर माता विपन प्रीत कौर लुधियाना वाले, संत रणजीत सिंह डेरा संत पुरा लायलपुरी, संत बाबा जसविंदर सिंह बशीरपुरा वाले, अमरजीत सिंह बर्मी, गुरबचन सिंह कथूरिया, अमरजीत सिंह अमरी, मनजीत सिंह खालसा, प्रकाश दीप सिंह, सुखमनदीप सिंह और अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *