ओलिंपियन बलविंदर बने हॉकी पंजाब के विमेन हॉकी के चेयरमैन

जालंधर| हॉकी इंडिया के सिलेक्टर बलविंदर शम्मी को हॉकी पंजाब की विमेन हॉकी का चेयरमैन नियुक्त किया है। हॉकी पंजाब की वार्षिक बैठक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हुई, जिसमें हॉकी पंजाब के सभी हॉकी यूनिट मेंबरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हॉकी पंजाब की तरफ से आने वाले दिनों में होने वाली गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। यहां हॉकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली, जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पवार, ओलिंपियन संजीव कुमार, कुलबीर सिंह सैनी, रिपुदमन कुमार सिंह, गुंदीप सिंह कपूर, गुरमीत सिंह मीता, गुरिंदर सिंह संघा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *