‘नजरिया 2.0’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चार कैटेगरी में समिता, रिभव, चंद्रिमा, सृष्टि प्रथम

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर ‘नजरिया 2.0’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के सभी विभागों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका प्राध्यापक राजेश कलसी ने निभाई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोट्रेट, हेरिटेज, नेचर, मूवमेंट इन मोशन, लाइट एंड शैडोज जैसी कई कैटेगरी में हिस्सा लिया। पोर्ट्रेट में समिता पहले, दिया दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं हेरिटेज में रिभव बत्रा ने पहला, निहारिका शर्मा ने दूसरा और आर्यन जैसवाल ने तीसरा, नेचर में चंद्रिमा कालिया ने पहला, सहज ने दूसरा और पार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लाइट एंड शैडोज में सृष्टि अरोड़ा ने पहला, भूपत ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. निवेदिता खोसला, मोहित और रितु सोहल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *