जालंधर फोटोग्राफर्स क्लब ने मनाया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे

जालंधर| विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर फोटोग्राफर्स क्लब की ओर से बुधवार को प्रधान सुखविन्द्र सिंह नंदरा, संस्थापक अरविन्द्र सिंह चावला, कमलजीत सिंह भाटिया, ब्रिज अरोड़ा, संदीप तनेजा की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नरेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह ने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कैशियर पवन कुमार, पीआरओ अमन कुमार ने किया। प्रधान सुखविन्द्र नंदरा ने सभी को इस दिन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा एनुअल फंक्शन पर डायरी रिलीज कार्यक्रम सात सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, सुल्तानपुर लोधी फोटोग्राफर क्लब के सदस्य, हरविंदर सिंह जब्बल (अध्यक्ष मास्टर क्लब), ज्ञान वर्मा, जगदीश, गुरु शरणजीत सिंह राज, हरिंदर शर्मा, राहुल अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह संधू, प्रवीन महाजन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर्स क्लब के पदाधिकारी और सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *