बरसात से जम्मू-कटरा की ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर बारिश के कारण फिरोजपुर मंडल की जम्मू-कटरा जाने वाली ट्रेनें प्रभ​ावित हुई। यात्रियों को ऐसे जगह पर ड्रॉप किया जा रहा है जहां से बस व टैक्सी कर आगे जाना पड़ता है। ट्रेन रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट होने के कारण यात्री टिकट रद्द भी करवा रहे हैं। जम्मू में बने पुलों की सुरक्षा के लिए रेलवे विभाग की ओर से ट्रेनों को निश्चित संख्या में ही निकाला जा रहा है। इस कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे श्री मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 से ज्यादा ट्रेनें हो रही प्रभावित पठानकोट उधमपुर (74909 और 74910), डीएमयू (74907 और 74906), राजधानी एक्सप्रेस ( 12425 और 12426). हेमकुंट एक्सप्रेस (14609), संपर्क क्रांति (12445), जम्मू मेल (20433), शालीमार मालिनी एक्सप्रेस (14661), पूजा एक्सप्रेस (12413), दिल्ली रोहिला जम्मू तवी एक्सप्रेस (22401), नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस (12752), भक्तां दी कोठी जम्मू तवी एक्सप्रेस ( 19225), साबरमती एक्सप्रेस (19223), अर्चना एक्सप्रेस (12355), बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) पठानकोट तक। उधमपुर एक्सप्रेस (22431), कटरा वीकली एक्सप्रेस (19803), हिमगिरी एक्सप्रेस (12331), टाटा नगर जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101), सर्वोदय एक्सप्रेस (12473), मालवा एक्सप्रेस (12919) और न्यू दिल्ली-कटरा 04081) साबरमती एक्सप्रेस (19224), जम्मू तवी एक्सप्रेस (19226), अर्चना एक्सप्रेस (12356), बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) पठानकोट से, उधमपुर एक्सप्रेस वाराणसी से जम्मू तवी (22432), कटरा वीकली एक्सप्रेस ( 19804), हिमगिरी एक्सप्रेस (12331), न्यू दिल्ली से कटरा (04082), हापा एक्सप्रेस (12476) और मालवा एक्सप्रेस (12920) फिरोजपुर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *