भास्कर न्यूज | जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर बुधवार को तेज बारिश के कारण फिर से सर्वर स्लो हो गया। बारिश रुकी तो टेस्ट जारी रहे। जिन लोगों की समय की कमी के कारण बारी नहीं आई अब उन्हें दोबारा अपॉइंटमेंट लेकर आना पड़ेगा। रोजाना 120 टेस्ट का स्लॉट होता है जिसमें से 68 टेस्ट ही हो पाए। बरसात होने से ट्रैक पर पानी खड़ा था लेकिन यह धीरे-धीरे निकल गया। एटीओ विशाल गोयल भी पूरा दिन ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक ऑफिस में मौजूद रहे। उन्होंने एप्लीकेंट की अपॉइंटमेंट को रि-शैड्यूल करवाने से लेकर चालान क्लियर करना और लाइसेंस संबंधी शिकायतों को लेकर सुनवाई की। लोगों की भीड़ देर शाम तक टेस्ट ट्रैक पर बनी रही।


