सुरिंदर सिंह | जालंधर श्रीराम लीला को लेकर शहर के विभिन्न संगठनों ने श्रीराम लीला के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बस्ती शेख स्थित दशहरा ग्राउंड में जय श्रीराम महावीर क्लब के सदस्यों की तरफ से श्रीराम लीला की रिहर्सल की जा रही है। इस साल नौ सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक श्री राम लीला का आयोजन किया जाएगा। 57 वर्षों से लगातार यह क्लब श्रीराम लीला करवा रहा है। इसके संस्थापक स्व. ज्ञान चंद सोंधी थे। बुधवार को दशहरा ग्राउंड के पास बनी बिल्डिंग में क्लब के सदस्य एकत्र हुए। जिन्हें जो किरदार मिला, वह अपने डायलॉग बोल रहा था। बुधवार को रावण-अंगद के बीच चल रहे वॉक युद्ध को लेकर रिहर्सल की गई। श्रीरामलीला की रिहर्सल करते कलाकार। स्व. सोंधी श्री राम लीला की रिहर्सल से पहले पूजा करते सदस्य। 9 सितंबर धरती माता की पुकार 10 सितंबर सीता स्वयंवर 11 सितंबर राम बनवास 12 सितंबर भरत मिलाप 13 सितंबर सीता हरण 14 सितंबर बाली वध 15 सितंबर लंका दहन 16 सितंबर लक्ष्मण-मूर्छा एवं रावण वध चेयरमैन शिवनाथ करंडा, वाइस चेयरमैन राजिंदर कपूर, प्रधान संजीव मेहता, सीनियर वाइस प्रधान सुनील सोंधी, वाइस प्रधान विजय कुमार, जनरल सेक्रेटरी रवि बग्गा, पवन लूथर, वेद प्रकाश, अमित कुमार, कैशियर नरेंद्र वोहरा, मोहित कुमार, निर्देशक पवन कुमार, सुमित शर्मा, सुभाष शर्मा


