भास्कर न्यूज | जालंधर स्याल बिरादरी के रक्षक और सुप्रसिद्ध शरीफ ग्यारहवीं वाले पीर जी सुनैत वली शाह बाबा जी का वार्षिक मेला और भंडारा वीरवार 21 अगस्त को उनकी पवत्र दरगाह निकट बस स्टैंड, गांव लसाड़ा, तहसील फिल्लौर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्याल बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार स्याल ने बताया कि मेले की शुरुआत सुबह सात बजे होगी। इस दौरान झंडा चढ़ाने की रस्म सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। शाम तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रसिद्ध नामी कव्वाल अपनी हाजिरी लगाएंगे। दोपहर के बाद विशाल लंगर भी लगाया जाएगा। बता दें कि दूर-दूर से भारी संख्या में स्याल व अन्य परिवार इस पवित्र दरगाह पर आकर अपना सिर झुकाते हैं। यह मेला पिछले कई वर्षों से मुख्य सेवादार बेअंत साईं व पवन शर्मा की देखरेख में मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि वार्षिक मेले और भंडारे को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


