गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां शुरू, सजाया जाएगा नगर कीर्तन

जालंधर| श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर सजाए जाने वाले मुख्य नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप पर चंवर झुलाने की सेवा संत बाबा जीत सिंह जौहलां वाले करेंगे। प्रबंधकों ने बताया कि दोआबे के केंद्रीय स्थल गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी और सिंह सभाओं के प्रतिनिधियों ने श्रीमान 108 संत बाबा जीत सिंह जी निर्मल कुटिया जौहला वालों से मुलाकात की। प्रबंधकों ने बताया कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व पांच नवंबर को देश-विदेश में श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में गुरुद्वारा दीवान अस्थान की प्रबंधक कमेटी और शहर की सिंह सभाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रबंधक कमेटी के प्रधान मोहन सिंह ढींढसा, सुरिंदर सिंह विरदी, मक्खन सिंह और जनरल सचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि नगर कीर्तन की तारीख की घोषणा के लिए जल्द ही सिंह सभाएं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, सेवा सोसायटियां, निहंग सिंह जत्थेबंदियां और व्यापारिक-राजनीतिक प्रतिनिधियों की बैठक गुरुद्वारा दीवान स्थान सेंट्रल टाउन में की जाएगी। इस मौके पर दविंदर सिंह रियात, सुखविंदर सिंह लाडोवाली, कुलजीत सिंह चावला, गुरचरण सिंह सैणी, निर्मल सिंह बेदी, गुरजीत सिंह टक्कर, हरविंदर सिंह मख्खण मौजूद रहे। गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी, सिंह सभाओं के प्रतिनिधि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *