बारां| महाराणा प्रताप सेवा संघ बारां, जिला अंधता निवारण समिति कोटा के आर्थिक सहयोग एवं स्वर्गीय जानकीलाल बृजेश कुमार अग्रवाल की स्मृति में बृजेश गोयल सेवा स्मृति संस्थान द्वारा रविवार को निशुल्क नेत्र जांच, लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। महाराणा प्रताप सेवा संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय के सामने खंडेलवाल धर्मशाला में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि काठिया बाबा आश्रम आचार्य परमानंद होंगे। अति विशिष्ट अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा होंगे। अध्यक्षता महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि राधेश्याम शर्मा सेवा भारती राजस्थान क्षेत्रीय मंत्री कोटा, बृजेश गोयल सेवा स्मृति संस्थान के सचिव हरिओम गोयल आदि होंगे।


