बारां| शहर में शनिवार को जेसीआई द्वारा कार्यक्रम किया। मीडिया प्रवक्ता कीर्ति मित्तल जैन ने बताया कि जेसीआई बारां 2024 की अध्यक्ष स्वाति नागर ने सदस्यों को अवार्ड्स के साथ सम्मानित कर उपहार भेंट किए। अध्यक्ष नागर ने बजट का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर वार्षिक बैठक की। कार्यक्रम में आईपीपी प्रीति, फाउंडर प्रेसिडेंट सविता सिंघल, पास्ट प्रेसिडेंट श्रुति सिंघल, सचिव सोनिया चौरसिया, कोषाध्यक्ष नीतू गर्ग, प्रीति गोयल, रूपाली गोयल, सोनिया अदलक्खा, रिंकी बंसल, अंजना गोयल, प्रिया ड्रोलिया, कुसुम गोयल, यशिका चौरसिया, पंकज ड्रोलिया, पियूष बंसल, प्रवीण नागर महत्वपूर्ण सहयोगियों के रूप में मौजूद रहे। साथ ही नई सदस्या मीनाक्षी गर्ग का स्वागत किया। जेसीआई बारां 2025 की टीम का भी गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सोनिया चौरसिया, सचिव पद के लिए नीतू गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष के लिए हिना गोयनका को सर्वसम्मति से मनोनीत किया।


