चूरू | घंटेल के राजकीय उमावि में 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत शुरू हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य कविता पूनिया ने किया। 10 दिवसीय ट्रेनिंग में विद्यार्थियों को कंप्यूटर का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईटी प्रभारी रामकृष्ण ढाका ने छात्रों को गंभीरता से ट्रेनिंग लेने के लिए कहा। ट्रेनिंग प्रभारी मो. युनुस खान व व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक गिरधारीलाल सैनी ने आभार व्यक्त किया। ट्रेनिंग जगदीश राहड़ एवं काजल पांडे द्वारा दी जाएगी।


