भिंड| जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीनाथ गुरु की 30वीं पुण्यतिथि 28 दिसंबर सुबह 11.30 बजे शिक्षक कॉलोनी स्थित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर के निवास पर मनाई जा रही है। यह जानकारी आशुतोष शर्मा उर्फ आशु ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीनाथ गुरु को श्रद्धांजलि दी जाएगी।


