गुरदासपुर में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन:सेवादार कैंप पर कार्रवाई के विरोध में सीएम मान का पुतला फूंका, शहर में मार्च

गुरदासपुर में भाजपा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए लगाए जा रहे सेवादार कैंप पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड के बाहर जीटी रोड पर सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका। शहरी मंडल प्रधान राजेश महाजन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला प्रधान बघेल सिंह बाहिया, दीनानगर हलका इंचार्ज रेणु कश्यप, पूर्व जिला प्रधान शिववीर सिंह राजन और कैंप के जिला संयोजक विनय कुमार बबली मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने शहनाई पैलेस से बस स्टैंड तक रोष मार्च निकाला। कार्रवाई को लोकतंत्र का कत्ल- भाजपा
जिला प्रधान बघेल सिंह ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई पंजाब सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार केंद्रीय योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाने में विफल रही है। इसलिए भाजपा पिछले दो महीने से ‘भाजपा के सेवादार आ गए आपके द्वार’ मुहिम चला रही है। प्रत्येक कैंप में 200-250 लोग योजनाओं का फायदा लेने आ रहे हैं। आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपलोड किए जाते हैं। हलका इंचार्ज रेणु कश्यप ने सरकार की कार्रवाई को लोकतंत्र का कत्ल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी दमनकारी नीतियों से आम आदमी पार्टी विपक्ष को नहीं दबा पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *