दतिया| स्व.जगदीश प्रसाद सोनी वाचनालय के निदेशक डॉ.एमएल सोनी ने अपने पिता की 8वीं पुण्यतिथि पर शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को शुद्ध पानी मिल सके। इसलिए आरओ के साथ वाटर कूलर दान दिया। दोनों चीजें दान देने के साथ विद्यालय के प्राचार्य को एक पत्र देख कर इनका रखरखाव करने की बात भी कही। बता दें कि डॉ. सोनी के पिता स्व. जगदीश सोनी की 28 दिसंबर को 8वीं पुण्यतिथि थी। डॉ. सोनी ने इस अवसर पर कहा कि उनका मकसद है कि जन सहयोग से सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हो। प्राचार्य डॉ. बीके पटवा ने आश्वस्त किया है कि दोनों की रख रखाव विद्यालय प्रबंधन द्वारा बेहतर तरीके से किया जाएगा। पुण्य तिथि पर बुन्देला कॉलोनी स्थित स्व. जगदीश प्रसाद सोनी वाचनालय में सुन्दर कांड का संगीतमय पाठ किया किया गया ।


