खंडवा| जिले के छह थाने व चौकियों में पदस्थ उप निरीक्षकों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने शनिवार को अन्य थाने व चौकियों में की है। जारी किए आदेश में राजेंद्र सयदे को थाना प्रभारी पदमनगर से चौकी प्रभारी पुनासा, उनि रमेश गवले को चौकी प्रभारी मोरटक्का से थाना पिपलौद, लखन डाबर को पुलिस लाइन खंडवा से चौकी प्रभारी मोरटक्का, उनि मनोज दवे को चौकी प्रभारी रामनगर से थाना कोतवाली, उनि संतोष सावले को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी रामनगर व हिमाल सिंह डामोर को पुलिस लाइन खंडवा से थाना हरसूद भेजा गया है।


