छात्राओं को तितली पार्क का भ्रमण कराया

अहमदपुर खैगांव | वन मंडल खंडवा सामान्य के अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिंगाजी में तितली पार्क चारखेड़ा में अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हायर सेकंडरी स्कूल अहमदपुर खैगांव की 151 छात्राओं व 12 शिक्षकों ने भाग लिया। रेंजर जेपी मिश्रा ने कैंप का उद्देश्य और महत्व बताया। मास्टर ट्रेनर डीएस भदौरिया (सेनि एसीएफ) ने छात्राओं को अनुभूति कैंप की थीम “हम हैं बदलाव’ की जानकारी दी। वनरक्षक अमित मिश्रा व उमत सिंह ने भ्रमण पर विभिन्न प्रकार के वृक्षों के नाम और उनके लाभ बताने के साथ चिपको आंदोलन की जानकारी दी। दिनभर में की गई गतिविधियों के संबंध में प्रश्नोत्तरी व लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान टीना फूलमाली, द्वितीय साक्षी व तृतीय स्थान पर आयुषी पटेल रहीं। इन्हें वन अफसरों ने प्रमाण-पत्र व ईनाम देकर पुरस्कृत भी किया। शिविर के अंत मे सभी ने वनों को सुरक्षित रखने की शपथ ली। आयोजन में अन्य अधिकारियों के साथ ही वनरक्षक कपिल तारे, शिक्षक अनिल कुमार बरोले सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *