खंडवा| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी 2026 के संबंध में मध्यप्रदेश की कार्यशाला शांतिकुंज हरिद्वार में चल रही है। कार्यशाला का समापन 31 दिसंबर 2024 को होगा। इसमें खंडवा जिले से करीब 50 भाई-बहन शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचे, जहां पर आने वाले समय में खंडवा जिले में माताजी की जन्म शताब्दी मनाने के लिए कुछ बिंदुओं पर अखिल विश्व गायत्री परिवार पूरे मध्यप्रदेश में काम करेगा है। अजय लाड़ ने बताया कि खंडवा जिले से 50 सदस्यों का दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर जिसमें बृजेश पटेल, तनु पाटीदार, पूर्णिमा पवार, राजेश मालवीय, वेणीराम बिरला, मोहन लववंशी, शुभम पटेल, श्यामसिंह सोलंकी, ऋतुराज पटेल, नरेंद्र सेन, सोनू दंगोड़े, मुकेश दंगोड़े, उदय मालवीय, नरेंद्र राठौड़, ज्योति मालवीया और जगदीश सामेडिया आदि मौजूद रहे।


