पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आज मोहाली अदालत में चालान पेश किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ने इस केस में 200 से अधिक गवाह बनाए हैं और 400 से अधिक बैंक खातों की जांच की है। बताया जा रहा है कि चार्जशीट 40 हज़ार से अधिक पन्नों की तैयार की गई। अकाली दल का कहना है कि चालान जब अदालत में पेश होगा, तब उसे देखा जाएगा। गौरतलब है कि 25 जून को बिक्रम मजीठिया को अमृतसर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


