बठिंडा में मोगा पुलिस पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, पुलिस को देख घबराया; पीछा कर पकड़ा

बठिंडा में मोगा पुलिस पर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। आरोपी के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को पुलिस टीम गांव कोठे इंदर सिंह से महिमा सवाई की ओर जा रही थी। पुल पर एक युवक हरे रंग की डोरी वाला पारदर्शी लिफाफा लिए खड़ा था। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बताया। वह गांव भलूर, थाना समालसर, जिला मोगा का रहने वाला है। जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले मोगा में थाना समालसर के मुख्य अधिकारी पर फायरिंग की थी और फरार हो गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस पर हमला और डकैती समेत 13 मामले दर्ज हैं। कई थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने उसे दंड संहिता की धारा 452-326-323-324 के तहत भगोड़ा घोषित किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *