दतिया । सिविल लाइन थाना पुलिस ने भांडेर रोड पर बच्चन यादव के प्लॉट के पीछे भांडेर रोड पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से 5200 रुपए नगद और ताश गड्डी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। सिविल लाइन टीआई सुनील बनोरिया के मुताबिक शुक्रवार शाम सूचना मिलने पर भांडेर रोड पर दबिश दी गई। यहां बच्चन यादव के प्लॉट के पीछे जुआ खेल रहे रवि पुत्र बाबूलाल रायकवार निवासी रबदापुरा, तोफिक पुत्र लतीफ खान, प्रेम पुत्र हरनारायण कुशवाहा निवासी निदान का कुआं, जितेंद्र पुत्र गोविंददास साहू निवासी भदौरिया की खिड़की और शाहरुख पुत्र ईशान खान निवासी भदौरिया की खिड़की को गिरफ्तार किया। आरोपियां से 5200 रुपए नगद और ताश गड्डी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।


