दतिया । मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिले की दतिया, सेवढ़ा एवं भांडेर जनपद पंचायतों में 30 दिसम्बर को प्रथम शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें दतिया जनपद की ग्राम पंचायतों में बरधुवां, मुडरा, चिरोली, राजपुर, गरेरा, रिछारी, करारीखुर्द, इकारा, भदेवरा, कुरथरा, भदूभरा, सतारी, सलैयापमार, बसवाहा, राधापुर, सडवारा, जिगना, रेडा, घूघसी, बानोली तथा सेवढ़ा जनपद की ग्राम पंचायतों में अतरैटा, परसौदावामन, मगरौल, सेगुवां, बरगुवां, बागुर्दनफिरोज, ऊंचिया, देवपुरा, उचाड़, हेतमपुरा, मुरगुवां, धीरपुरा, खडौआ, पिपरौआ में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार सरसई, सोफ्ता, चांदनी, सालोन बी, भलका, विछोदना, लहार हवेली, राखरा, तैड़ोत शामिल है।


