निरीक्षण में 1 एकड़ भूमि में सिल्वर ओक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की सलाह दी

भास्कर न्यूज| रायगड़ा राज्य मृदा संरक्षण और जल विभाजिका विकास विभाग के निदेशक शसुब्रत कुमार पंडा ने रायगड़ा जिले के काशीपुर ब्लॉक के तळझिरी ग्राम पंचायत का दौरा किया। निदेशक पंडा के साथ रायगढ़ जलविभाजिका मिशन के परियोजना निदेशक दामोदर पाणिग्राही भी उपस्थित थे। उन्होंने उपर पाडिखाल गांव के हितधारक बीरी माझी की निजी भूमि में सिल्वर ओक पौधारोपण किया। बीरी माझी की एक एकड़ भूमि पर सिल्वर ओक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की सलाह दी गई और इसके छायादार वातावरण में कॉफी खेती कर लाभ प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया गया। ऊपर पाडिखाल स्थित सिल्वर ओक नर्सरी का निरीक्षण कर निदेशक ने हितधारकों बीर सिंह माझी, सानी माझी और लाभुकों को सिल्वर ओक पौधे वितरित किए। तळझिरी ग्राम पंचायत के सरपंच सीताराम माझी और ग्रामीणों से बातचीत कर संतोष प्रकट किया। उन्होंने समझाया कि सिल्वर ओक पौधे लगाने के तीन वर्ष बाद उसकी छाया में कॉफी और काली मिर्च की खेती कर किसान अधिक लाभ कमा सकेंगे। इसी क्रम में उन्होंने रेखापदर पंचायत के बुरुजुगुड़ा गांव में एक चेक डैम और खेत नहर का अवलोकन किया। तत्पश्चात हितधारक जयकृष्ण हारका की पोल्ट्री फार्म यूनिट का भी निरीक्षण किया, जिन्हें उत्पादन प्रणाली और लघु उद्योग घटक में सहायता प्रदान की गई थी। निदेशक ने इन कार्यों को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक परियोजना निदेशक संपद स्वरूप सामल, अभिरक्षक मधु हंताल, अभिरक्षक हाडिबंधु शबर, मृदा संरक्षण क्षेत्र कर्मचारी चिन्मय नायक, राजेश गौड़ सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *