भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के ठाकुर प्यारेलाल चौक खैरागढ़ रोड चिखली में तेज रफ्तार कार ने सामने जा रही दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन चालकों को मामूली चोटें पहुंची है, जबकि सामने जा रही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पीछे वाली कार के सामने वाला हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां घायलों की मदद करने पहुंचे और चालकों को वाहन से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर चिखली पुलिस पहुंची। कुछ देर जाम लगा और वहां से आवाजाही प्रभावित रही। घटना गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे की है। इसमें एक कार चालक चिखली निवासी युवक जो लंच के बाद ढाबा रोड से ठाकुर प्यारेलाल चौक खैरागढ़ रोड पहुंचा। दूसरी कार ने पीछे से सामने चल रही कार को टक्कर मार दी।


